मैनपुरी: कुरावली पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की, एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने दी जानकारी
कुरावली में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अंकित यादव के दो पेट्रोल पंपों की मशीनरी, उपकरण और निर्माण को कुर्क कर लिया। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 15 लाख 33 हजार 242 रुपए बताई गई है। वहीं पूरी कार्रवाई को लेकर एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने जानकारी देने का काम किया है।