राजगढ़: राजगढ़: नीट का छात्र कोटा से लापता, नहर किनारे मिले मोबाइल-जूते, परिवार तीन दिन से कर रहा तलाश
आज शनिवार के दोपहर 12:00 मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव का 23 वर्षीय छात्र लोकेश दांगी राजस्थान के कोटा से तीन दिन से लापता है। वह 17 फरवरी 2026 की दोपहर 3 बजकर 35 मिनट के बाद से नहीं मिला है। नहर किनारे उसका मोबाइल, जूते, मोजे, घड़ी और कैप मिलने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है।