पिपरा: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बलरा गांव में जमीन विवाद में दंपती से मारपीट, छह नामजद सहित कई पर आरोप
Pipra, Palamu | Jul 21, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बलरा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा एक दंपती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीते सोमवार शाम की बताई जा रही है। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए।पीड़ित ने हरिहरगंज थाना में मंगलवार के दोपहर 3:00 बजे आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।