बिंदकी: बिंदकी कस्बे में हुई श्री राम भक्त सेवा समिति की बैठक, 27 मार्च को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित वेद गेस्ट हाउस में रविवार की देर शाम 7 बजे श्री राम भक्त सेवा समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू की मौजूदगी में हुई। जिसमें तय किया गया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी के मौके पर भगवान श्री राम जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें एक शोभायात्रा निकलेगी। जिसका शुभारंभ मां ज्वाला देवी मंदिर से होगा।