पीरटांड: रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने साहित्य की प्रासंगिकता पर विचार रखे
रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को 11 बजे मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर आईक्यूएसी (IQAC) एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य को सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदना और न्यायपूर्ण समाज का सशक्त दस्तावेज बताया।