भीलवाड़ा: विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित, सरकारी कांटा शुरू कराने और मजदूरों को रोजगार दिलाने का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे
भीलवाड़ा। बजरी को लेकर चल रहा हंगामा अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। समाजसेवी सत्यनारायण गुग्गड ने सरकारी कांटा शीघ्र शुरू करने और बजरी बंद होने से बढ़ रहे दिन-दिहाड़ी मजदूरों के शोषण को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस बीच विधायक अशोक कोठारी ने आश्वासन दिया कि सरकारी कांटा शुरू कराने, मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने वह यह मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।