भीलवाड़ा: सिंधु स्वास्थ्य सेवा समिति का 5 दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
भीलवाड़ा। सिंधु स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा जय भगवान एक्यूप्रेशर संस्थान मुंबई के तत्वाधान में आज सोमवार से 5 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर शास्त्री नगर स्थित सालासर बालाजी मंदिर के प्रांगण में प्रारंभ हुआ। 6 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह साइटिका, जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल, गठिया आदि असाध्य रोगों का निशुल्क उपचार करेंगे। निःशुल्क प्रशिक्षण भी देंगे।