भीलवाड़ा: बाल विवाह मुक्त के उद्देश्य से नवाचार संस्थान एवं जिला प्रशासन द्वारा अभियान का आगाज़, रथ 200 गांवों और शहरों में जाएगा
जिला कलेक्टर व एसपी के निर्देशन में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं नवाचार संस्थान द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को'' एसपी,ADM सिटी,ADM ग्रामीण, DYSP सीकाउ, महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक राजकुमारी खोईवाल,बाल अधिकारिता विभाग निदेशक धर्मराज प्रतिहार,मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा जिला कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।