बेगूसराय: बाढ़ के कारण जिले के 8 प्रखंडों में 137 विद्यालय 14 अगस्त तक रहेंगे बंद
बाढ़ को लेकर जिले के 08 प्रखंडों के 137 विद्यालय 14 अगस्त तक बंद रहेगा. इस बात की जानकारी जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोमवार की दोपहर 01:00 बजे मिली. इस संबंध में डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि बेगूसराय जिले के 08 प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं. इस वजह से विद्यालय में पानी आ गया है.