बेगूसराय: खोदाबन्दपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 धारक को मोबाइल सौंपा
खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के वार्ड- 13 मलमल्ला निवासी रंजन कुमार महतो का मोबाइल खो गया था.