बेगूसराय: विभिन्न मांगों को लेकर 13 अगस्त को समाहरणालय पर AISF का प्रदर्शन, बैठक आयोजित
13 अगस्त को विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय पर AISF का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर नगर निगम क्षेत्र में रविवार की दोपहर 03:00 बजे AISF की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए AISF के राष्ट्रीय परिषद सदस्य केसर रेहान ने कहा कि बिहार की सरकार से लगातार किसान, मजदूर, गरीब सब त्रस्त है. बेगूसराय लगातार बाढ़ का कहर झेल रहा है.