बेगूसराय: बेगूसराय के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में, डीएम ने कहा- पीड़ितों के लिए कार्य जारी
बेगूसराय के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गया है. इस संबंध में डीएम तुषार सिंगला ने रविवार की शाम 04:00 बजे बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रही है. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सामुदायिक किचन चलाए जा रहे हैं. इसके अलावा मेडिकल की सुविधा, पशुओं के लिए चारा आदि व्यवस्था भी की जा रही है.