फुलवरिया: पवार बातरहा गांव में भूमि विवाद पर जमकर मारपीट, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के पवार बतरहा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित के लिखित शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में पवार बतरहा निवासी मुंद्रिका चौधरी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लालबाबू सिंह और अक्षय लाल सिंह मारपीट किए।