चौपारण: झारखंड सरकार की पेंशन एवं मइयाँ सम्मान योजना का पंचायत स्तर पर भौतिक सत्यापन जारी
झारखंड सरकार की पेंशन योजना एवं मइयाँ सम्मान योजना का पंचायत भवनों में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। गुरुवार 08 मई 2026 को दैहर पंचायत में 150 पेंशनधारियों और 205 मइयाँ सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया। इस दौरान कई मृत पेंशनधारियों की पहचान भी हुई। प्रशासन ने बताया कि योजनाओं में पारदर्शिता और सही लाभुकों तक सहायता पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा