पानीपत: पानीपत बस अड्डे पर नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पानीपत में चालक प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत नशे की तस्करी की सूचना देने और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।