घोड़ाडोंगरी: रानीपुर थाना परिसर में नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित
नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नवरात्र पर्व की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।