फरीदपुर: फरीदपुर में राम के जयकारों से गूंजे रास्ते, निकली राजगद्दी शोभायात्रा
भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक की खुशी में बृहस्पतिवार को फरीदपुर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकली तो चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए