हसनपुर: मेंथा के खेत में लटका मिला युवक का शव, आदमपुर क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद के जंगल में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह शव आदमपुर गांव निवासी एक किसान के मेंथा के खेत में खड़े आम के पेड़ पर पाया गया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने जब पेड़ पर शव देखा तो वे सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल गांव के अन्य लोगों को बुलाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।