मोहनलालगंज: मीनापुर गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी लेकर हुए फरार
मोहनलालगंज के मीनापुर गांव में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे। इसके बाद घर में रखे जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।