केशकाल: विधायक नीलकंठ टेकाम ने सेवानिवृत्त कर्मियों के घर जाकर शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
केशकाल विधानसभा क्षेत्र में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी संपर्क अभियान के तहत विधायक नीलकंठ टेकाम ने सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने महेश सिन्हा, श्यामनारायण नाग एवं श्यामा कोर्राम को शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं