राजनगर: एनटीपीसी प्लांट बसारी से केबल चोरी का खुलासा, बमीठा पुलिस ने 2 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; 60 हजार की केबल-मोटरसाइकिल
थाना बमीठा पुलिस ने एनटीपीसी प्लांट बसारी से केबल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई केबल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपए है। जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी प्लांट बसारी के सिक्योरिटी ऑफिसर ध्रुव सिंह गौर ने प्लांट से केबल चोरी होने की रिपोर्ट बमीठा थाने में दर्ज कराई