बरहरुवा: कोलकाता मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के दुष्कर्म और हत्या मामलें में बरहरवा में बजरंग दल ने निकाला कैंडल मार्च
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बीते नौ अगस्त को प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में रविवार की संध्या बजरंग दल के द्वारा कैंडल मार्च बरहरवा दुर्गा मंदिर से निकला गया, जो बरहरवा नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बरहरवा स्टेशन चौक के समिप समापन किया गया। कैंडल मार्च में बजरंग दल के अलावा,एम आर ग्रुप, एवं स्थानीय शामिल हुए।