सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में बाल श्रम पर कार्रवाई: 3 बच्चे मुक्त, नियोजकों पर मामला दर्ज
मधेपुरा के सिंहेश्वर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को छापेमारी में 3 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, जिनमें 2 ईंट-भट्ठे और 1 होटल से बरामद हुआ। टीम में श्रम विभाग के अधिकारी और पुलिस शामिल रही। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। वहीं, नियोजकों पर बाल श्रम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।