अरवल: लोदी पुर गांव के रहने वाली युवती ने किया विषपान, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
Arwal, Arwal | Mar 26, 2024 अरवल जिले के लोदीपुर गांव के रहने वाले मुन्ना कुमार की पुत्री आरती कुमारी ने घरेलू विवाद में विषपान कर ली। जब युवती को उल्टी और बेचैनी होने लगी तभी इसकी जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों ने उसे आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया है। जिसका इलाज चिकित्सकों के देखरेख में जारी है। फिलहाल युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है।