अरवल: मेहंदिया और कलेर इलाके के कई होटलों में छापेमारी कर 6 शराब पियक्कड़ को उत्पाद विभाग के पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Arwal, Arwal | Mar 25, 2024 परिवहन विभाग और उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से मेहंदिया और कलेर इलाके में छापेमारी कर 6 शराब पियक्कड़ को कई होटलों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि होली पर्व को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर विशेष अभियान चलाते हुए इन सभी शराबियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जहानाबाद जेल भेजा जा रहा है।