अरवल: सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने खेली कादो - मिट्टी की होली , चौक चौराहों पर रही होली गीतों की धूम।
Arwal, Arwal | Mar 26, 2024 सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों मे होली की खुमारी में लोग ने जमकर मिट्टी की होली खेली। अहले सुबह मंगलवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों ऐसा ही माहौल देखने को मिला लोगों ने जमकर कादो -मिट्टी की होली खेली गई । ग्रामीणों ने ढोल मंजीरे और झाल करताल के साथ होली के गीत गाते हुए चौक चौराहो पर भ्रमण किया गया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां देते हुए नजर आए।