कासगंज: कासगंज न्यायालय में शनिवार को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रचार वाहन किया गया रवाना
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को कासगंज न्यायालय में लोक अदालत लगेगी। और राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कासगंज न्यायालय परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज रामेश्वर द्वारा किया गया।