काको: काको में छह गिरफ्तार, शराब कारोबारियों समेत वारंटी भी पकड़ा गया
Kako, Jehanabad | Jun 29, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको प्रखंड के काको, पाली और भेलावर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मुशहरी गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी महेंद्र मांझी और सखीचंद मांझी को गिरफ्तार किया।