उज्जैन: यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी ने किया सिंहस्थ कार्यों का औचक निरीक्षण, सीसी रोड की कोर कटिंग कराकर जांची गुणवत्ता
सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने शहर में निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाक चौक से भर्तृहरि गुफा तक 13 दिन पूर्व बनी सीमेंट-कंक्रीट सड़क की गुणवत्ता परखने के लिए मौके पर ही कोर कटिंग मशीन से सैंपल लेकर जांच हेतु NABL लैब भिजवाया। इसके साथ ही उन्होंने पिपली नाका से भैरवगढ़ जेल और ऋणमुक्तेश्वर से भर्तृहरि गुफा मार्ग का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने और सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #RaviSolanki #Simhastha2028 #UDAUjjain #RoadConstruction