शाहजहांपुर: दबंगों पर किसान को जूते में पेशाब पिलाने का आरोप, दंपति ने योगी से इंसाफ की गुहार लगाई
शाहजहांपुर।जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। परौर थाना क्षेत्र में एक गरीब किसान ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान के पिता और उसके साथियों ने उसे मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पीटा और फिर जूते में भरकर जबरन पेशाब पिलाई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित दंपति ने मुख्यमंत्री योगी से लगाई इंसाफ की गुहार..