शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुरम कॉलोनी की मानसिक कमजोर महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि चौक कोतवाली के आनंदपुरम कॉलोनी की रहने वाली महिला लीलावती अचानक लापता हो गई। महिला शताक्षी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी सास लीलावती मानसिक रूप से कमजोर हैं 17 नवंबर को अपने घर आनंदपुरम कॉलोनी से दोपहर बाद निकली थी जो अभी तक घर वापस नहीं लौटी।