अतर्रा: दहेज में बाइक, ₹50 हजार और फ्रिज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Atarra, Banda | May 7, 2026 : अतिरिक्त दहेज में बाइक, 50 हजार रुपये और फ्रिज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ससुरालीजनों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे उसकी दो वर्षीय बच्ची समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।