नूह: जिले में चल रहे बुचड़खानों के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति ने सांसद राव इंद्रजीत को ज्ञापन सौंपा
आज यानी शनिवार को करीब 2:00 मिली जानकारी के अनुसार बुचड़खाना मेवात संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुग्राम पहुंचकर स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव राजेश कुमार खुल्लर से मुलाकात की है। इस दौरान समिति ने सांसद को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मेवात क्षेत्र में बुचड़खानों के कारण उत्पन्न गंभीर समस्याओं को उजागर किया गया।