डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा ने किया निरीक्षण, अस्पताल प्रबंधन को दिए कई दिशानिर्देश
Dumraon, Buxar | Apr 15, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह सबसे पहले वेटिंग रूम में पहुंचे जहां उन्होंने अपडेटेड रोस्टर सूची को देखकर संतुष्टि व्यक्त की, जिसके बाद सीएस अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचे। अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला खुल तो गया था लेकिन गर्भवती महिलाएं फर्श पर बैठकर अपने अल्ट्रासाउंड का इंतजार करती दिखीं।