डुमरांव: सिविल सर्जन सुरेश चंद्र सिन्हा ने डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक, प्रबंधक और 2 चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण
Dumraon, Buxar | Apr 14, 2024 सिविल सर्जन डाॅक्टर सुरेश चंद्र सिन्हा ने डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक, प्रबंधक और दो चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल के संचालन में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर सिविल सर्जन यानी सीएस ने सख्ती दिखाई है। सिविल सर्जन ने अस्पताल में पिछले दिनों निरीक्षण किया था।