डुमरांव: आचार संहिता को लेकर एसडीपीओ ने कृष्णाब्रह्म में चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला 17,500 रुपए का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Apr 14, 2024 आचार संहिता के अनुपालन को लेकर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कृष्णाब्रह्म में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 19 वाहनों से 17,500 का जुर्माना किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान एक एक वाहन को रोककर उनकी गहन जांच की गई। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है।