डुमरांव: डुमरांव फायर ब्रिगेड स्टेशन पर मनाया गया अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस, 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जायेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह
Dumraon, Buxar | Apr 14, 2024 डुमरांव स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर रविवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इसके बाद अग्निशमन सेवा सप्ताह में मुख्य अग्निशमन अधिकारी बुन्नी साव ने पहले दिन फायर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।