डुमरांव: मठिला गांव में एक वृद्ध महिला की झोपड़ी में लगी आग, आगजनी में कपड़ा, बिछावन और कपड़े जलकर हुए राख
Dumraon, Buxar | Apr 13, 2024 मठिला गांव में एक वृद्ध महिला की झोपड़ी में आग लग गई। आगजनी के कारणों का अबतक पता नही चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी महिला रामावती देवी किसी दूसरे के खेतों में सोहनी करने गई थी तभी उसे किसी ने सूचना दी की उसकी झोपड़ी में आग लग गई है। सूचना पर महिला पहुंची तो देखा कि आग धधक रही है।