डुमरांव: आरा बक्सर फोरलेन पर लेबाड़ गांव में समीप एक ट्रक में अचानक लगी आग, तीन गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल रेफर
Dumraon, Buxar | Apr 15, 2024 आरा बक्सर फोरलेन पर लेबाड़ गांव में समीप सोमवार की अहले सुबह एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनमें एक दिव्यांग भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक उत्तर प्रदेश से बालू उतारकर आ रहा था। ट्रक में उत्तर प्रदेश के सोनहुला गांव निवासी तीन लोग शामिल थे।