भंडरिया: बघवार में वन विभाग पर मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी-डीएफओ से जांच की मांग की
गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड अंतर्गत मदगड़ी (क) पंचायत के बधवार क्षेत्र में चल रहे वन विभाग के पौधारोपण कार्य में मजदूरी भुगतान में अनियमितता का आरोप सामने आया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और मजदूरों ने शनिवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं गढ़वा दक्षिणी डीएफओ इबिन बेनी अब्राहम को आवेदन सौंपकर जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बधवार के दरबारी टोला में