बिसौली: परसेरा गांव में जमीनी विवाद के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा समेत कई हथियार बरामद
Bisauli, Budaun | Jun 25, 2026 बिसौली थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम परसेरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 4 बजे करीब नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त भाला, फरसा, डंडे, स्टील पाइप, सरिया समेत एक अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है।