अटरू: क़वाई में विधायक राधेश्याम बैरवा ने मजदूरों के साथ मिलकर किया श्रमदान
Atru, Baran | May 7, 2026 तपती धूप में भी जारी जनसेवा: विधायक बैरवा ने मजदूरों संग किया श्रमदान, गांव-गांव सुनी समस्याएं कवाई। भीषण गर्मी और करीब 45 डिग्री तापमान के बावजूद विधायक राधेश्याम बैरवा का जनसेवा का जज्बा लगातार देखने को मिल रहा है। “जनसंवाद यात्रा” के तहत वे गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं तथा मौके पर ही समस्याओं के समाधान के प्रयास कर रहे हैं।