भरथना: बकेवर कस्बे में बाइक फिसलने से दो कांवड़िये घायल, एक को किया गया रेफर
कांवड़ लेने फर्रुखाबाद जा रहे लवेदी थाना क्षेत्र के चिडौली निवासी समीर पुत्र रामचरन और उनके रिश्तेदार जसवीर उर्फ मुलू पुत्र मुनेश गुरुवार शाम 5बजे बकेवर में 50 शैय्या अस्पताल के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए।पीछे से बाइक सेआ रहे बिठौली निवासी मनु परिहार ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के चलते जसवीर उर्फ मुलू को जिला अस्पताल भर्ती।