चंदौली: संचारी रोग व स्कूल चलो अभियान की रैली को कलेक्ट्रेट पर डीएम ने दिखाई हरी झंडी
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट से संचारी रोग व स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए गांवों में साफ-सफाई, एंटीलार्वा छिड़काव व फागिंग के निर्देश दिए। आशा व आंगनबाड़ी को बच्चों को स्कूल से जोड़ने को कहा। कार्यक्रम में छात्रों को किताबें भी वितरित की गईं। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।