जलालाबाद: जलालाबाद बाजार में कपड़ा खरीदने आई महिला से पति समेत अन्य आरोपी ने उसका बेटा छीनने का किया प्रयास, दुकानदारों ने बचाया
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी शमा पुत्री अनवर अली ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया बीते दिन की शाम के समय वह जलालाबाद मार्केट में कपड़ा खरीदने आई थी। तभी अचानक हनीफ महिला का पति अहमद रजा व साथ में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पुत्र छीन कर ले जाने की कोशिश की एवं उसके साथ मारपीट की।