जलालाबाद: कोला मोड़ा से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद पुलिस ने क़ोला मोड में हत्या के प्रयास का नामजद वांछित अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र भूपेन्द्र वर्मा नि० मो० कुशवाहा छात्रावास के पास प्रेमनगर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। आरोप है कि उसने मो नौसार के विशन चंद्र गुप्ता पर हमला किया था