भरगामा: आजादी के 79 साल बाद भी सड़क का इंतजार, खजुरी मिलिक की बदहाल राह बनी ग्रामीणों की सबसे बड़ी परेशानी
भरगामा प्रखंड की खजुरी मिलिक पंचायत को एनएच-327ई स्थित सुकेला पेट्रोल पंप से जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। आजादी के बाद से अब तक इस सड़क का पक्कीकरण नहीं होने के कारण करीब 10 हजार की आबादी को हर दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।