मोहड़ा: चारपहिया वाहन व टेम्पु की भिड़ंत, कई लोग घायल,उग्र ग्रामीणों ने वाहन में सवार लोगों के साथ की मारपीट
Muhra, Gaya | Jun 12, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के चननडीह-भिंड्स मुख्य मार्ग पर तितमो गांव के समीप शुक्रवार को चारपहिया वाहन और टेम्पू के बीच हुई टक्कर में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना में राजकुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि टेम्पू पर सवार एक महिला यात्री को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चारपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।