मोहनलालगंज: मऊ रेलवे क्रॉसिंग बनी जाम का सबब, आधे घंटे तक फंसे रहे वाहन सवार
मोहनलालगंज कस्बे की मऊ रेलवे क्रॉसिंग करीब आधे घंटे तक बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्रॉसिंग बंद होने के कारण लखनऊ-रायबरेली मार्ग की ओर आने-जाने वाले वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।