हमीरगढ़: मृत्यु भोज की जगह शिक्षा को बढ़ावा देते हुए जितियाखेड़ी के बैरवा परिवार ने स्कूल को दिए 1.11 लाख रुपए
हमीरगढ़। मंगरोप क्षेत्र के जितियाखेड़ी के बैरवा परिवार ने पेश की है। सुखदेव बैरवा के परिवार ने अपनी दिवंगत पुत्री एवं बड़ी बहन स्व. नंदू देवी बैरवा की पुण्य स्मृति में मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया। मृत्यु भोज में खर्च होने वाली राशि में से 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को भेंट किया।